पौड़ी

नयार वैली फेस्टिवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में संकल्प खेतवाल के सुरों ने बांधा समां

सतपुली/पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल की बृहस्पतिवार शाम पहली सांस्कृतिक संध्या सुप्रसिद्ध लोकगायक संकल्प खेतवाल के मधुर सुरों से सराबोर रही। लोकधुनों और पहाड़ी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उल्लास से भर दिया।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान संगीत की स्वर-लहरियों में झूमते दर्शकों ने फेस्टिवल को यादगार शुरुआत दी। “जरा मठु मठु” और “हिट छोरी तेरी गागर छलकेगे” जैसे लोकप्रिय गीतों पर श्रोता- दर्शक खूब थिरके और तालियों की गूंज से पूरा पंडाल गूंज उठा।

लोकसंस्कृति से जुड़ी इन प्रस्तुतियों ने नयार घाटी की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त रूप से सामने रखा। पहली ही शाम में उमड़े भारी जनसमूह और दर्शकों के उत्साह ने फेस्टिवल के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी खासा उत्साह पैदा कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *