पौड़ी

24 फरवरी को निःशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता के लिए विशेष शिविर

श्रीनगर/पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार फरवरी 2026 के प्लान ऑफ एक्शन के तहत केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के अवसर पर 24 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे विधि भवन सभागार, श्रीनगर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का उद्देश्य आमजन को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क से संबंधित प्रावधानों, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग विधिक रूप से जागरूक होकर अपने अधिकारों का संरक्षण कर सकें।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता, पराविधिक स्वयंसेवक एवं आमजन प्रतिभाग करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर आमजन तक निःशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता पहुंचाई जा रही है।

प्राधिकरण ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं नागरिकों से शिविर में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *