पौड़ी

नैनीडांडा के चोरगढ़ में बहुउद्देश्यीय शिविर, 246 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

“पौड़ी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत विकासखंड नैनीडांडा की न्याय पंचायत चोरगढ़ में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 14 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 246 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 520 लोगों ने प्रतिभाग किया।

शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी धुमाकोट श्रेष्ठ गुनसोला ने की। उन्होंने कहा कि बहुउद्देश्यीय शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा रहा है, जिससे उन्हें अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शेष मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र हल किया जाए।

उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि और उद्यान सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी शिविर एवं अधिशासी अभियंता जल संस्थान अभिषेक वर्मा, तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल, खंड विकास अधिकारी प्रमोद चंद पांडे, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीष गुसाईं, ग्राम विकास अधिकारी अशोक भंडारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ओम प्रवेश, एडीओ पंचायत हुसैन अली सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

– सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *