उत्तराखंड

परमार्थ निकेतन में माँ गंगा जागरूकता एवं आरती प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ

ऋषिकेश। गंगा तट स्थित परमार्थ निकेतन में माँ गंगा जी के प्रति जागरूकता और आरती प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर पांच राज्यों से आए पुरोहितों, नमामि गंगे के अधिकारियों तथा परमार्थ निकेतन सेवा टीम ने सहभागिता की।

यह कार्यशाला परमार्थ निकेतन, नमामि गंगे और जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई है। कार्यशाला का उद्देश्य गंगा आरती की पारंपरिक विधि के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का संदेश प्रसारित करना है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आस्था के साथ स्वच्छता, आरती के साथ जिम्मेदारी और भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का भाव जुड़ना आवश्यक है। कार्यशाला के माध्यम से पुरोहितों एवं स्वयंसेवकों को गंगा संरक्षण, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।

कार्यक्रम में गंगा तट पर सामूहिक संकल्प लिया गया कि माँ गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *