यमकेश्वर में हंस फाउंडेशन का निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य शिविर, 60 लोगों ने कराई जांच
यमकेश्वर/पौड़ी, 16 फरवरी 2026। हंस फाउंडेशन चमोलीसैंण (सतपुली) द्वारा महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में निशुल्क नेत्र एवं जनरल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 60 लोगों ने नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य जांच करवाई।

कैंप के दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई तथा चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र संघ अध्यक्ष आयुष बडोला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर छात्र हित एवं समाज हित में अत्यंत उपयोगी हैं। क्षेत्रवासियों ने भी कैंप के सफल आयोजन के लिए आयुष बडोला का धन्यवाद ज्ञापित किया।
छात्र संघ अध्यक्ष आयुष बडोला ने कहा, “मैं हंस फाउंडेशन एवं यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट का इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। भविष्य में भी कॉलेज एवं अन्य स्थानों पर ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।”
शिविर में दमराड़ा, कांडी, कोलसी, बुकंडी, आवई, बडोली, विथ्याणी सहित आसपास के गांवों से आए लोगों ने लाभ प्राप्त किया।
