द्वारीखालपौड़ी

राजकीय इंटर कॉलेज कांडाखाल में अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश

द्वारीखाल। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारीखाल के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज कांडाखाल (लंगूर) में अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं भविष्य के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान सीनियर एवं जूनियर वर्ग की बालिकाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही बालिकाओं ने कविता पाठ के माध्यम से समाज में बेटियों के महत्व को उजागर किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अफसर बिटिया कार्यक्रम के अंतर्गत अपने अनुभव एवं विचार साझा करते हुए बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति अरोड़ा द्वारा निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को शील्ड प्रदान की गईं। वहीं, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं को उपयोगी पुस्तकें वितरित की गईं।

कार्यक्रम का समापन बालिकाओं को शिक्षित, सशक्त एवं आत्मविश्वासी बनाने के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोम प्रकाश कंडवाल, वन स्टॉप सेंटर से लक्ष्मी रावत, स्वास्थ्य विभाग से शिखा नेगी, पुलिस विभाग से कांस्टेबल गोपाल दास, ग्राम्य विकास विभाग से पूजा रावत, अध्यापिका सरोज तथा सुपरवाइजर गीता शैलानी उपस्थित रहीं।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *