पौड़ी

कंडोलिया खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

*केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया रहे मुख्य अतिथि*

पौड़ी। सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ कंडोलिया खेल मैदान में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया। इस अवसर पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। आयोजन के माध्यम से क्षेत्रीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। सांसद खेल महोत्सव युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई तथा खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *