द्वारीखालपौड़ी

समग्र शिक्षा के तहत किनसुर संकुल में एसएमसी/एसएमडीसी सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

पौड़ी/द्वारीखाल। समग्र शिक्षा के तत्वावधान में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमसी/एसएमडीसी) के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संकुल किनसुर में 13 दिसंबर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर में द्वितीय चरण के साथ सम्पन्न हुआ।

संकुल स्तरीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम चरण के रूप में 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2025 तक हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान किनसुर दीप चंद शाह, विशिष्ट अतिथि फार्मासिस्ट राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय किनसुर राहुल लखेड़ा, अति विशिष्ट अतिथि वार्ड सदस्य किनसुर रजनी देवी, समाजसेवी वीरेंद्र रावत तथा नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर गोपाल सिंह उपस्थित रहे। प्रथम फेरे के प्रशिक्षण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोगठा, हथनूड, गूम, घंडालू, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गूम व हथनूड तथा राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य एवं एसएमसी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

द्वितीय चरण का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ठाँगर जितेंद्र रावत, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य कैण्डुल-ठानगर संजय कुमार, अति विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता भौतिक विज्ञान राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर महेंद्र सिंह राणा, शारीरिक शिक्षक मनोज नेगी तथा नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य गोपाल सिंह उपस्थित रहे। द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय डल ग्वाड़ी, कैंडुल, ठाँगर, कांडी, बागी, नैरुल, उच्च प्राथमिक विद्यालय कांडी तथा राजकीय इंटर कॉलेज कैंडुल- ठाँगर के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य एवं एसएमसी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण में संदर्भदाता प्रवक्ता अर्थशास्त्र राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर रुपेश कुकरेती एवं संकुल समन्वयक सतीश चंद्र ने उपस्थित सचिवों एवं एसएमसी सदस्यों को समग्र शिक्षा, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, बाल अधिकार, सामाजिक संपरीक्षा, एसएमसी/एसएमडीसी का गठन एवं उद्देश्य, पीएम पोषण योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, स्वच्छता एवं बाल स्वास्थ्य, बालिका शिक्षा, आपदा प्रबंधन, समावेशी शिक्षा, साइबर अपराध, बाल वाटिका, निपुण भारत, मिशन कोशिश, प्रतिभा दिवस, कौशलम्, पीएम श्री विद्यालय, दीक्षा पोर्टल, बाल सखा कार्यक्रम, सुपर 100 कार्यक्रम, विज्ञान महोत्सव, इंस्पायर अवार्ड, कला उत्सव, वर्चुअल क्लासरूम, विद्यांजलि एवं यू-डाइस सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कैंडुल- ठाँगर के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते जंगली जानवरों के हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों एवं स्वयं की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से सतर्कता एवं जनजागरूकता की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *