पौड़ी

गगवाड़स्यूं पट्टी में 12 साल बाद पारंपरिक मौरी महोत्सव का शुभारम्भ

पौड़ी। गगवाड़स्यूं पट्टी के तमलाग गांव में 12 वर्षों बाद आयोजित होने वाले पारंपरिक मौरी महोत्सव का शुभारम्भ आज सुबह विधिवत रूप से किया गया। पर्व की शुरुआत परंपरा के अनुसार ग्रामीण कालिदास को सम्मानपूर्वक मंदिर परिसर में लाने के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने मेले का औपचारिक उद्घाटन किया।

उद्घाटन के उपरांत कुंती माता को न्योता देने की प्रथा निभाई गई और इसी के साथ छह महीने तक चलने वाले पांडव नृत्य तथा अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ हो गई। गांव के भैरव मंदिर चौक में प्रतिदिन होने वाले मंडाण में पांडव वार्ता के माध्यम से पांडवों का अवतरण विशेष आकर्षण रहेगा।

महोत्सव के दौरान गणेश पूजन, देवप्रयाग तक पैदल यात्रा, गैण्डी वध, तथा जंगल से दो पारंपरिक पेड़ों को गांव तक लाने जैसी प्राचीन प्रथाओं का विधि-विधान के साथ आयोजन किया जाएगा।

इस पारंपरिक आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, मौरी मेला आयोजन समिति अध्यक्ष सुबोध नेगी, मीडिया प्रभारी प्रदीप रावत, नवीन नेगी, दीपक रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *