जनता इंटर कॉलेज ल्वाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
विभागीय स्टॉलों पर ग्रामीणों ने ली योजनाओं की जानकारी, दो लाभार्थियों को वितरित हुई कान की मशीन
पौड़ी। विकासखंड पौड़ी के जनता इंटर कॉलेज ल्वाली परिसर में आज बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए तथा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभागीय स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अस्मिता नेगी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव–गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
शिविर में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, बाल विकास एवं अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दो पात्र लाभार्थियों को कान की मशीनें वितरित की गईं। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी, प्रक्रियाएं एवं उपलब्ध लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।
शिविर में प्रभारी खंड विकास अधिकारी श्री दिनेश नेगी, सहायक खंड विकास अधिकारी श्री धनपाल सिंह नेगी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी श्री राहुल राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
