पौड़ी

महिला सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

पौड़ी। विकासखंड पोखड़ा के पब्लिक इंटर कॉलेज तिलखोली में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक दिवसीय जागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने जानकारी दी कि कार्यशाला में उपस्थित किशोर-किशोरियों को पोक्सो एक्ट 2012, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपराध से जुड़े मामलों में सतर्कता बढ़ाना और संकट की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए सक्षम बनाना था।

कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह रावत द्वारा किया गया। उन्होंने विभाग द्वारा आयोजित ऐसे जागरुकता कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने आसपास होने वाली घटनाओं व अपराधों के प्रति सजग रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संबंधित संस्थाओं या हेल्पलाइन पर सूचना देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर दी गई सूचना से कई अपराधों को रोका जा सकता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत, गीता देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *