पौड़ी

पौड़ी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में आज भूकंप मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप जैसी आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों की वास्तविक समय में समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में बने कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया स्वयं अभ्यास की निगरानी कर रही थीं। सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर सक्रिय रहे।

स्टेजिंग एरिया पौड़ी (न्यू बस अड्डा) – मॉक ड्रिल परिदृश्य

10:18 बजे मॉक कॉल के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई कि मैसमोर इंटर कॉलेज का भवन भूकंप में क्षतिग्रस्त हो गया है और भवन में छात्र फंसे हैं। सूचना मिलते ही

मेडिकल टीम, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस मौके के लिए तुरंत रवाना हुईं।

मॉक स्थिति के अनुसार:

6 छात्र सामान्य घायल

3 छात्र गंभीर घायल — जिला अस्पताल रेफर

3 बच्चों का रेस्क्यू

2 को हल्की चोटें

1 को इंटरनल इंजरी — जिला चिकित्सालय भेजा गया

एसडीआरएफ द्वारा मलबे से घायलों को निकालने की प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया गया।

स्टेजिंग एरिया श्रीनगर (एनआईटी मैदान) – मॉक ड्रिल परिदृश्य

सुबह 9:56 बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनगर के स्वीत गांव में भूकंप से व्यापक नुकसान हुआ है।

मॉक स्थिति के अनुसार:

चार मकान ध्वस्त

18 लोग घायल, जिनमें

2 सामान्य घायल

12 गंभीर घायल — बेस अस्पताल श्रीकोट के इमरजेंसी आईसीयू में भर्ती

राहत एवं बचाव दलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर खोज एवं निकासी कार्य का प्रदर्शन किया।

सड़क व यातायात प्रबंधन अभ्यास

मॉक स्थिति के अनुसार

कीर्तिनगर पुल भूकंप से क्षतिग्रस्त घोषित

चमोली और रुद्रप्रयाग से आने वाले वाहनों को

पौड़ी–सबदरखाल–देवप्रयाग वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया

यातायात पुलिस द्वारा मार्ग नियंत्रण एवं प्रबंधन का सफल अभ्यास किया गया।

टेका मार्ग – विद्युत लाइन व जंगल आग परिदृश्य

मॉक ड्रिल के दौरान यह परिकल्पना की गई कि

33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से जंगल में आग लग गई।

अभ्यास के तहत:

मार्ग पर यातायात रोका गया

अग्निशमन व वन विभाग ने आग पर नियंत्रण की प्रक्रिया प्रदर्शित की कोई जनहानि नहीं

आग बुझाने के दौरान एक फायर कर्मी के घायल होने की परिकल्पना — मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना आग फैलने पर अतिरिक्त टीम को भी भेजा गया

संसाधन एवं तत्परता

स्टेजिंग एरिया पर सभी आवश्यक मशीनरी, एम्बुलेंस, रेस्क्यू उपकरण उपलब्ध

एसडीआरएफ ने उन्नत तकनीकों का उपयोग कर संचालन प्रदर्शन किया

फायर, पुलिस, चिकित्सा टीमें निरंतर सक्रिय रहीं

भूकंप मॉक अभ्यास के दौरान जिले से कई आपातकालीन परिस्थितियों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। कंट्रोल रूम को प्राप्त ताज़ा जानकारी के अनुसार श्रीकोट स्थित विशाल मेगा मार्ट में भूकंप के कारण शॉर्ट सर्किट से लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिसमें 20 लोग फंस गए थे।

फायर सर्विस, एसडीआरएफ और मेडिकल टीमों की त्वरित कार्रवाई के बाद सभी 20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

मेसमोर इंटर कॉलेज – रेस्क्यू पूरा

भूकंप के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मेसमोर इंटर कॉलेज भवन से रेस्क्यू कार्य पूर्ण हो गया है।

इसिडेंट कमांडर के अनुसार:

भवन में फंसे 8 के 8 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया

2 छात्र गंभीर घायल — जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजे गए

6 छात्र सामान्य घायल — मौके पर फर्स्ट एड उपचार दिया गया

गंभीर रूप से घायल एक छात्र को अधिक उन्नत उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स भेजने हेतु हेली सेवा की मांग की गई है।

जिला प्रशासन ने बताया कि सभी टीमें अलर्ट मोड में हैं और मॉक ड्रिल के दौरान उत्पन्न सभी परिकल्पित परिस्थितियों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। यदि आवश्यक हो तो आगे की सूचना कंट्रोल रूम द्वारा साझा की जाएगी।

समापन एवं निष्कर्ष

भूकंप मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपदा की वास्तविक स्थिति में

त्वरित प्रतिक्रिया, विभागीय समन्वय, संचार व्यवस्था और रेस्क्यू दक्षता का परीक्षण था,

जिसे सभी विभागों ने सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया।

जिलाधिकारी ने सभी टीमों को सतर्कता बनाए रखने और आपदा प्रबंधन क्षमता को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *