पौड़ी

राज्य स्थापना रजत जयंती पर उद्यान विभाग ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

पौड़ी। उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज विकासखंड खिर्सू के ग्राम मरखोड़ा में उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अंशुमन ने किसानों को सेब एवं कीवी की ड्रिप सिंचाई प्रणाली तथा इससे संबंधित तकनीकी जानकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक सिंचाई तकनीकों के उपयोग से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।

इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी ने किसानों को उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदानों और किसानों के हित में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और प्रशिक्षण के माध्यम से महत्वपूर्ण तकनीकी व प्रायोगिक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने उद्यान विभाग एवं वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *