पौड़ी में दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ — विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता की चमक
पौड़ी। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में प्रेक्षागृह पौड़ी में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पहले दिन विद्यार्थियों ने चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन और विज्ञान प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में सचिन (यमकेश्वर) प्रथम, दीक्षा (एकेश्वर) द्वितीय और दीपिका (रिखणीखाल) तृतीय रहीं।
कहानी लेखन प्रतियोगिता में हिमांशी (दुगड्डा) प्रथम, गुनगुन (पौड़ी) द्वितीय तथा साक्षी (पाबौ) तृतीय स्थान पर रहीं।
कविता लेखन प्रतियोगिता में रघुवेंद्र (बीरोंखाल) प्रथम, आरती (कोट) द्वितीय और अरमान (पोखड़ा) तृतीय रहे।
वहीं विज्ञान मेला में सिमरन रावत (पौड़ी) ने प्रथम, ऐश्वर्या नौटियाल (पौड़ी) ने द्वितीय तथा प्राची और आशना (पौड़ी) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियों को मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में छिपी सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति को मंच देने के लिए इस प्रकार के आयोजन आवश्यक हैं। ऐसे महोत्सव युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस उसे दिशा और अवसर देने की जरूरत है।
महोत्सव के दूसरे दिन 4 नवम्बर को सामूहिक लोकगीत, लोकनृत्य एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया, सहायक युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुसाईं, मनोज कुमार, आदर्श बहुगुणा, नरेंद्र गौतम, अभिषेक पंवार, नितिन सैलानी, व्यायाम प्रशिक्षक संजय नेगी, खेल प्रशिक्षक दीपक कोहली सहित अनेक अधिकारी एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ने किया।
— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
