पौड़ी

विकासखण्ड पाबौ में युवा महोत्सव में झलकी लोकसंस्कृति, प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर

पौड़ी। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकासखण्ड पाबौ में एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्येष्ठ प्रमुख राजपाल सिंह गुसाईं ने दीप प्रज्वलित कर किया।

महोत्सव में युवाओं ने लोकसंस्कृति, साहित्य और कला के विभिन्न आयामों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिनभर चले इस आयोजन में सामूहिक लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, कविता लेखन, कहानी लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहीं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्न रहे —

सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता : महिला मंगल दल छानी प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर द्वितीय, राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट तृतीय।

सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता : राजकीय इंटर कॉलेज बिडोली प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वितीय, महिला मंगल दल तृतीय।

भाषण प्रतियोगिता : रोहित भण्डारी प्रथम, स्नेहा भंडारी द्वितीय, रिया नेगी तृतीय।

कहानी लेखन प्रतियोगिता : आरुषि प्रथम, रिया द्वितीय, साक्षी तृतीय।

कविता लेखन प्रतियोगिता : सुहानी प्रथम, प्रियांशी द्वितीय।

चित्रकला प्रतियोगिता : ऋषभ प्रथम, प्रिंस नेगी द्वितीय, आफिया तृतीय।

विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया, खण्ड विकास अधिकारी धूम सिंह कोहली, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदेश बहुगुणा, कनिष्ठ प्रमुख शिवानी रावत, जिला पंचायत सदस्य भरत रावत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *