राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना — 20 नवम्बर तक कराएं ई-केवाईसी
पौड़ी। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि शासन के निर्देशानुसार अपने राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों की ई-केवाईसी (बायोमैट्रिक सत्यापन) 20 नवम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

उन्होंने बताया कि राशन कार्डधारक अपने संबंधित या निकटतम सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता के पास जाकर फिंगरप्रिंट के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर ई-केवाईसी न कराने की स्थिति में संबंधित राशन कार्ड निष्क्रिय किए जा सकते हैं।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि सभी पात्र उपभोक्ता समय रहते अपना सत्यापन पूर्ण कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से निर्बाध रूप से लाभ प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
