पौड़ी

रांसी स्टेडियम में संपन्न हुई 75वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता

नैनीडांडा बना ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों ने दिखाया उम्दा प्रदर्शन

पौड़ी। शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह (महावीर चक्र) स्टेडियम, रांसी में आयोजित चार दिवसीय 75वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बास्केटबॉल, जूडो और योग सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

फाइनल परिणाम:

वॉलीबॉल (सीनियर बालक वर्ग): नैनीडांडा ने थलीसैंण को पराजित कर खिताब जीता, जबकि रिखणीखाल तीसरे स्थान पर रही।

वॉलीबॉल (जूनियर बालक वर्ग): नैनीडांडा प्रथम, रिखणीखाल द्वितीय और एकेश्वर तृतीय रहे।

बैडमिंटन (जूनियर बालिका वर्ग): प्राची प्रथम, खुशी द्वितीय, अंशिका तृतीय।

बैडमिंटन (सब-जूनियर बालिका वर्ग): अक्षिता प्रथम, राधिका द्वितीय, हंसिका तृतीय।

बैडमिंटन (सीनियर बालक वर्ग): जीत डोभाल प्रथम, ललित सिंह द्वितीय, सोनू तृतीय।

बैडमिंटन (जूनियर बालक वर्ग): विश्वजीत मंडल प्रथम, कुलभूषण द्वितीय, रमेश चंद्र सिंह तृतीय।

बैडमिंटन (सब-जूनियर बालक वर्ग): सत्यम दास प्रथम, सोमेश द्वितीय, यश तृतीय।

ओवरऑल चैंपियनशिप: विकासखंड पौड़ी प्रथम, दुगड्डा द्वितीय, और एकेश्वर तृतीय स्थान पर रहा।

मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष विनय शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं और प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शिक्षकों, प्रशिक्षकों और खेलकर्मियों की सराहना की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का संचालन जयदीप रावत और मृदुला गुजराल ने किया।

इस अवसर पर खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गंगा प्रसाद, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बालेश्वर प्रसाद, डॉ. शेखर सिंह, वीरेंद्र सिंह रावत, योगंबर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, रचना सिरस्वाल, भवान सिंह नेगी, रघुराज सिंह चौहान, प्रमोद नेगी, सुभाष बड़थ्वाल, अजय कुमार, नरेश जुयाल, चंद्रमोहन नैथानी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *