उत्तराखंडऋषिकेश

सुनील दत्त कोठारी जुड़ेंगे आर एच इंडिया ग्रुप से

चैलूसैंण/पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के चैलूसैंण निवासी सुनील दत्त कोठारी आगामी अक्टूबर 2025 के प्रथम सप्ताह से ऋषिकेश स्थित प्रतिष्ठित संस्था आर एच इंडिया ग्रुप से बतौर ऑपरेशनल हेड अपनी सेवाएं देंगे।

विश्वसनीय सूत्रों एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठारी अतिथियों की रहन-सहन एवं भोजन व्यवस्था, पाठ्यक्रम सामग्री और दैनिक क्रियाकलापों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

सुनील दत्त कोठारी वर्ष 2016 से उत्तराखंड की ग्रामीण भूमि पर वंशानुगत ज्ञान के आधार पर सक्रिय हैं और कोविड महामारी से पूर्व तक ऋषिकेश की कई योग संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनका लक्ष्य विदेशी विद्यार्थियों और प्रशिक्षणार्थियों को उच्चस्तरीय अनुभव प्रदान करना और स्थानीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है।

कोठारी ने बताया कि संस्था के माध्यम से विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देते हुए स्थानीय संस्कृति के साथ आधुनिक प्रशिक्षण को जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

उल्लेखनीय है कि सुनील कोठारी तीन दशक तक आईटीसी ग्रुप में सप्लाई चैन हेड (प्रोक्योरमेंट) के पद पर कार्य कर चुके हैं। प्रबंधन की पढ़ाई के साथ वे सिक्स सिग्मा और क्वालिटी कंट्रोल मानकों के विशेषज्ञ भी हैं।

ग्राम विकास कार्यक्रमों में योगदान के लिए उनका नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। उन्होंने उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 22,000 लोगों को स्थानीय वनस्पतियों की पहचान, प्रशिक्षण और आजीविका संवर्धन में मार्गदर्शन दिया है।

इसके अलावा वे बोनधर्म और पौनधर्म पद्धतियों द्वारा मंत्र आधारित चिकित्सा, रोग निदान, हीलिंग, ज्योतिष और वैदिक कर्मकांड विधाओं में भी निपुण हैं।

आर एच इंडिया ग्रुप में उनकी नई जिम्मेदारी को स्थानीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *