कोटद्वार

आठवां शैलशिल्पी पराक्रम दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

*पर्यावरणविद डॉ. त्रिलोक चंद सोनी “वृक्षमित्र” को शैलशिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय सम्मान 2025*

*अंकिता भंडारी केस के विशेष अभियोजक एडवोकेट अवनीश नेगी को शैलशिल्पी विकास संगठन ने किया सम्मानित*

गुमखाल/कोटद्वार। स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक पौड़ी क्रांति दिवस (6 सितंबर 1932) की 93वीं वर्षगांठ के अवसर पर शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारा पौड़ी क्रांति के नायक व उत्तराखंड रत्न सम्मान से विभूषित कर्मवीर जयानंद भारतीय की स्मृति में आठवां शैलशिल्पी पराक्रम दिवस समारोह गुमखाल स्थित सद्भावना वेडिंग प्वॉइंट में धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल श्रीमती बीना राणा, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अवनीश नेगी, पर्यावरणविद् डॉ. त्रिलोक चंद सोनी ‘वृक्षमित्र’, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अरुण कुशल, अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक भारत भूषण शाह, तथा भारतीय जी की पुत्रवधू श्रीमती मनूली देवी और पौत्र नरेंद्र भारतीय ने चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ. त्रिलोक चंद सोनी ‘वृक्षमित्र’ को संगठन के सर्वोच्च सम्मान “शैलशिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। वहीं, चर्चित अंकिता भंडारी केस के विशेष अभियोजक एडवोकेट अवनीश नेगी को भी अंगवस्त्र व मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि जयानंद भारतीय जी की देशहित में दी गई महान कुर्बानियों को देखते हुए सरकार को उन्हें और अधिक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना चाहिए तथा उनकी जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में द्वारीखाल ब्लॉक के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। नयार घाटी म्यूजिकल ग्रुप सतपुली ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

समारोह को प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती, धर्म प्रकाश, राजेंद्र सिंह नेगी, ओमप्रकाश कोटला, भारत भूषण शाह, मनूली देवी, नरेंद्र भारतीय व एडवोकेट अवनीश नेगी ने संबोधित किया। इस दौरान संगठन द्वारा मुख्य अतिथि बीना राणा को मांगपत्र सौंपकर द्वारीखाल ब्लॉक मुख्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग भी की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी विजेंद्र रिंगोड़ी तथा संचालन संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने किया।

समारोह में डॉ. सतीश प्रकाश, केशीराम निराला, शिवकुमार, श्रीमती बिरजा, कुमारी शीतल, महिपाल अमोल, रणजीत सिंह, धर्मेंद्र आर्य, जयदेव सिंह, मानव श्रद्धानंद, सेन सिंह, प्रमोद चौधरी, गीता सिंह, जानी मसी, अनुज चौधरी, प्रशांत चौधरी, सुभाष चंद्र, मनोज कुमार, डॉ. मनोज आर्य, चंद्रपाल शाह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *