पौड़ी

पौड़ी में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) पद हेतु आवेदन आमंत्रित

पौड़ी। जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि उत्तराखण्ड शासन, न्याय एवं विधि परामर्शी, न्याय अनुभाग-1 के शासनादेश के क्रम में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल के रिक्त पद हेतु नया पैनल प्रेषित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अधिवक्ता उक्त पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को विधि परामर्शी निर्देशिका के प्रपत्र 7.03 के अधीन आवश्यक शर्तों के साथ अपना पैनल प्रस्तुत करना होगा। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर, 2025 सायं 5:00 बजे निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *