उत्तराखंडदेहरादून

शासन ने रद्द किया आज का शपथ ग्रहण, नई तिथियों घोषित

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन–2025 को लेकर शासन ने शपथ ग्रहण एवं प्रथम बैठक की समय सारिणी में संशोधन कर दिया है।

यह आदेश ऐसे समय पर जारी हुआ जब आज ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो चुका है। कई स्थानों पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली जा चुकी थी, लेकिन शासनादेश ने उत्साह के बीच निराशा भी पैदा कर दी है।

सचिव उत्तराखंड शासन चंद्रेश कुमार ने हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा की परिस्थितियों को देखते हुए शासनादेश दिनांक 22 अगस्त 2025 में दी गई समय सारिणी में संशोधन किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार —

क्षेत्र पंचायत सदस्य, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख एवं प्रमुख का शपथ ग्रहण 03 सितम्बर 2025 को होगा, जबकि प्रथम बैठक 04 सितम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी।

जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण 05 सितम्बर 2025 को होगा, तथा प्रथम बैठक 06 सितम्बर 2025 को आहूत की जाएगी।

शासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संशोधित समय सारिणी का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *