पारदर्शी और जवाबदेह नेतृत्व का वादा। प्रधान संगठन दौड़ में एडवोकेट चंद्रमोहन
द्वारीखाल। ग्राम पंचायत बंदीला के नव निर्वाचित प्रधान एडवोकेट चंद्रमोहन ने प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु द्वारीखाल ब्लॉक की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों से समर्थन मांगा है।

उन्होंने कहा कि “मैं ईमानदारी, कुशल नेतृत्व और विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरा संकल्प है कि संगठन को पारदर्शी और जवाबदेह नेतृत्व मिले तथा सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। संगठन को नई ऊंचाईयों तक ले जाना मेरी प्राथमिकता
एडवोकेट चंद्रमोहन ने अपील की कि प्रधान संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रधान भाई-बहन उनका सहयोग करें। उन्होंने कहा कि “आपका एक वोट बदलाव ला सकता है। नेतृत्व वही है जो सबको साथ लेकर चले। आपका विश्वास ही मेरी जिम्मेदारी है।”
