द्वारीखाल ब्लॉक में नवनिर्वाचित प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों ने ली शपथ
द्वारीखाल। त्रिस्तरीय पंचायतों में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत आज द्वारीखाल ब्लॉक की 97 ग्राम पंचायतों में से 45 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान एवं वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शेष 52 ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य निर्वाचित न होने के कारण शपथ ग्रहण नहीं हो पाया।

शपथ ग्रहण समारोह में खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट ने ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई, जबकि यूडीओ पंचायत कृष्णपाल सैनी ने वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुभकामना संदेश भी सुनाया गया।
खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पंचायत संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण एवं विस्तृत जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि “चुनाव आयोग द्वारा जो भी तिथि घोषित की जाएगी, उसके अनुसार शेष पंचायतों की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि कल 28 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैठक का आयोजन होगा और कल से पंचायतों का गठन औपचारिक रूप से माना जाएगा।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट, यूडीओ पंचायत कृष्णपाल सैनी, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन नेगी आदि उपस्थित रहे।
