चमोली में बादल फटने से मचा हाहाकार, दो लोग लापता
चमोली। थराली के राड़ीबगड़ क्षेत्र में 23 अगस्त की आधी रात को बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आई आपदा से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में दो लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गए हैं। प्रभावित इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है।
फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

