उत्तराखंडपौड़ीरिखणीखाल

स्वतंत्रता दिवस पर कांडा में देशभक्ति के साथ पर्यावरण का संकल्प

रिखणीखाल। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रा. प्रा. वि. कांडा एवं रा. उ. मा. वि. कांडा में देशभक्ति के रंग बिखरे। सुबह 7:30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने “इसीलिए पंद्रह अगस्त है हमें प्यारा…” एवं “विजई विश्व तिरंगा प्यारा…” जैसे गीतों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

सुबह 9 बजे झंडारोहण के बाद जयघोष व नारों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। सरस्वती वंदना “हे हंस वाहिनी ज्ञान दायिनी…” एवं “नमो भगवती माँ सरस्वती…” से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद देशभक्ति गीत “देश मेरा रंगीला…”, “जहाँ पाँव में पायल…”, “माँ तुझे सलाम…” तथा गढ़वाली लोकगीत-नृत्य “मैं पहाड़न…”, “साँवरी सांवरी…”, “सपना स्याळी…”, “रामदेई का होटल…”, “गुलाबी शरारा…” और गढ़वाली जागर प्रस्तुत किए गए, जिनका उपस्थित अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती बिनीता ध्यानी ने आजादी के महत्व व देशभक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही तथा नैतिक आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने विद्यालय विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में रा. उ. मा. वि. कांडा के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र डुकलान, शिक्षक राजीव कुमार शाह, देव सिंह रावत,  अवनीश नेगी, सुलवीर कुमार, नरेश नेगी एवं रा. प्रा. वि. कांडा के प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह बिष्ट सहित ग्रामवासी, अभिभावक व भूतपूर्व छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।

अभिभावकों में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्षा श्रीमती ज्योति देवी, श्रीमती टीमा देवी, श्रीमती भारती देवी, श्रीमती कांती देवी, श्रीमती गुड्डी देवी, श्रीमती सुरजी देवी, श्रीमती अंजू देवी, श्रीमती गयेली देवी, ठाकुर सिंह,  सोहन सिंह, राधाबल्लभ ध्यानी, बेलम सिंह आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *