उत्तराखंडदेहरादून

लोकतंत्र बचाओ “तिरंगा मार्च” आज शाम 5 बजे देहरादून में

देहरादून। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के महासचिव मोहित डिमरी ने जानकारी दी कि लोकतंत्र बचाओ तिरंगा मार्च आज शाम 5 बजे घंटाघर से गांधी पार्क तक निकाला जाएगा।

मोहित डिमरी ने आरोप लगाया कि हाल ही में सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने अनैतिक तरीकों से अपने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाए। उन्होंने कहा कि जोड़-तोड़, डराने-धमकाने, अपहरण और गोलीबारी जैसी घटनाओं से लोकतंत्र के लिए खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई है। सरेआम गुंडागर्दी हो रही है और लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या की जा रही है, जो हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य में लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। मोहित डिमरी ने बड़ी संख्या में आज शाम 5 बजे होने वाले लोकतंत्र बचाओ तिरंगा मार्च में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *