blog

बरसात में सीसी मार्ग पर काई जमने से बढ़ा खतरा – खड़िंचा मार्ग मार्ग अधिक कारगर

बरसात का मौसम जहां खेतों और जंगलों में हरियाली लेकर आता है, वहीं सड़कों पर यह हरियाली अक्सर खतरे का कारण भी बन जाती है। खासकर सीसी (कंक्रीट) मार्ग पर, जहां लगातार बारिश और नमी के कारण काई जम जाती है। यह हरी परत देखने में भले ही सुंदर लगे, लेकिन इसके ऊपर चलते समय फिसलने की संभावना बेहद ज्यादा होती है।

ग्रामीणों के अनुभव बताते हैं कि ढलान वाले हिस्सों में यह फिसलन और भी खतरनाक हो जाती है। इसमें पैदल चलना भी चुनौती बन जाता है। कई बार इस वजह से छोटे-बड़े हादसे भी सामने आए हैं।

खड़िंचा मार्ग क्यों है बेहतर?इन खतरनाक हालातों में खड़िंचा मार्ग ग्रामीणों के लिए राहत का रास्ता साबित हो रहा है। इसकी सतह की बनावट और जलनिकासी प्रणाली अपेक्षाकृत बेहतर है, जिससे पानी ज्यादा देर तक जमा नहीं होता और काई जमने की संभावना कम रहती है। यही कारण है कि बरसात में इस मार्ग को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *