उत्तराखंडपौड़ी

पौड़ी में व्यापार सुगमता हेतु जिला प्राधिकृत समिति की बैठक सम्पन्न, 08 औद्योगिक इकाइयों को सैद्धांतिक स्वीकृति

पौड़ी। “इज ऑफ डूइंग बिजनेस” (व्यापार सुगमता) के तहत एकल खिड़की अधिनियम-2012 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय प्राधिकृत समिति की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने की।

बैठक में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से संबंधित 10 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए। जांच-पड़ताल के बाद 08 आवेदनों को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई, जबकि शेष 02 आवेदनों में संबंधित विभागीय अनापत्तियां शामिल कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग को निर्देशित किया कि औद्योगिक इकाइयों की श्रेणीवार अनिवार्य विभागीय अनापत्ति की चेकलिस्ट तैयार की जाए, जिससे आवेदनों का पारदर्शी और स्पष्ट अवलोकन संभव हो सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला, महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, प्रबंधक उद्योग राजेन्द्र प्रकाश आर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *