उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

द्वारीखाल ब्लॉक के कई गांवों में गुलदार का आतंक, ग्रामीण दहशत में

पौड़ी। द्वारीखाल ब्लॉक की पुल्यासू न्याय पंचायत के ग्राम बंदीला, उत्तिण्डा एवं आसपास के गांवों में पिछले एक महीने से गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

करीब एक माह पूर्व उत्तिण्डा गांव के मदनमोहन की गाय को गुलदार ने मार डाला था। इसके बाद 28 जुलाई को बंदीला गांव की शांता देवी की दुधारू गाय को शिकार बनाया। कुछ दिनों पूर्व उत्तिण्डा गांव के जवाहर सिंह की बछिया को और 2-3 दिन पहले दीपा देवी के घर पर बछड़े को घायल कर दिया।

गुरुवार रात को गुलदार ने नीरज बलूनी के कुत्ते पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार कुत्ते को घायल करके भाग गया, लेकिन शुक्रवार दोपहर में कुत्ते की मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गुलदार के लगातार हमलों और बार-बार दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा नहीं गया तो वे चैलूसैंण रेंजर ऑफिस का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *