उत्तराखंडपौड़ी

बाघ के हमले में दुधारू गाय की मौत, ग्रामीणों में दहशत

द्वारीखाल ब्लॉक के बंदीला गांव में सोमवार को बाघ ने एक दुधारू गाय को मार डाला। यह घटना गांव के रहने वाले जयसिंह नेगी के साथ घटित हुई, जिनकी गाय सुबह चरने गई थी और शाम के समय मृत अवस्था में मिली।

पीड़ित की पत्नी शांति देवी ने बताया कि रोज की तरह सुबह गाय को जंगल की ओर चरने भेजा गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। तलाश करने पर वह मृत अवस्था में मिली, शरीर पर बाघ के हमले के स्पष्ट निशान थे।

घटना की सूचना तुरंत डीएफओ लैंसडाउन को दूरभाष के माध्यम से दे दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ की निगरानी और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इस घटना से पूरे गांव में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है ताकि आगे इस तरह की घटनाएं न हों।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *