दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, यमकेश्वर में सर्वाधिक वोटिंग
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025
पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत दूसरे चरण में जनपद पौड़ी गढ़वाल के सभी सात विकासखण्डों में मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 548 मतदान केंद्रों पर 195681 पंजीकृत मतदाताओं में से 123483 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 63.32% रहा।

विकासखण्डवार मतदान प्रतिशत:
पौड़ी: 64.11%
कोट: 57.77%
कल्जीखाल: 58.44%
द्वारीखाल: 60.01%
दुगड्डा: 67.63%
यमकेश्वर: 🥇 69.30% (सर्वाधिक)
जयहरीखाल: 64.96%
मतदान में 62378 महिला मतदाता एवं 61105 पुरुष मतदाता शामिल हुए। यमकेश्वर विकासखण्ड में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत (69.30%) दर्ज किया गया, जबकि कोट विकासखण्ड में सबसे कम (57.77%)।
पूरे जनपद में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ।
(कंट्रोल रूम, त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025)
नोट: मतगणना एवं परिणाम से जुड़ी सूचनाएं
31 जुलाई को जारी की जाएंगी।
