उत्तराखंडपौड़ी

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 दूसरे चरण में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ मतदान

मतदान अपडेट – त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025

दूसरे चरण में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ मतदान

पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के दूसरे चरण में जनपद के सभी सात विकासखंडों के 548 मतदान केंद्रों पर प्रातः 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। कुल 1,95,681 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

प्रातः 8 से 10 बजे तक विकासखण्डवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा –

पौड़ी – 12.5%

कोट – 9.2%

कल्जीखाल – 12.8%

द्वारीखाल – 12.3%

दुगड्डा – 11.0%

यमकेश्वर – 7.8%

जयहरीखाल – 12.0%

कुल मतदान प्रतिशत (प्रातः 8 से 10 बजे तक): 11.00%

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी बूथों की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जा रही है।

(कंट्रोल रूम – त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *