उत्तराखंडपौड़ी

जनपद पौड़ी में दूसरे चरण का मतदान शुरू

पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के तहत आज दूसरे चरण का मतदान जनपद के सभी सात विकासखण्डों में शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हो गया। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

 

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, विकासखण्ड पौड़ी, कोट, दुगड्डा, कल्जीखाल,यम्केश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, और में निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रेक्षक एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन द्वारा मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है और उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित वातावरण में संपन्न होगी।

(अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *