हेलीकॉप्टर से बीकेटीसी अध्यक्ष को लेकर केदारनाथ धाम तक भरी गयी नियम विरुद्ध उड़ान की हो जाँच
देहरादून। केदारनाथ में नियम विरुद्ध हेलीकॉप्टर उड़ने पर विवाद बढ़ता जा रहा है । मूल निवास भू कानून सँघर्ष समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जाँच की मांग की है । लूशुन टोडरिया ने कहा की खराब मौसम के चलते जब डीजीसीए ने केदारनाथ शटल सेवा पर रोक लगा रखी है तो इसके बावजूद एक प्राइवेट कंपनी के हेलीकॉप्टर ने बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को लेकर देहरादून से केदारनाथ तक की उड़ान कैसे भर दी ?

टोडरिया ने पूछा है कि हेमंत द्विवेदी और उनके साथियों को केदारनाथ में ऐसा कौनसा काम था जो उन्होंने डीडीसीए और युकाडा के आदेश की अनुमति के बिना ही केदारनाथ धाम तक उड़ान भर दी ? शासन प्रशासन बताए कि किन नियमों का पालन कर के यह हेलीकॉप्टर देहरादून से केदारनाथ पहुंचा है ?
एक ओर जब उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक गणेश मर्तोलिया की बहन और नानी की एयर एंबुलेंस न मिलने के कारण मृत्यु हो जाती है वहीं दूसरी ओर एक प्राइवेट कम्पनी का हेलीकॉप्टर बिना अनुमति के ही केदारनाथ धाम तक कैसे पहुँच जाता है ? एक ही राज्य में अलग अलग लोगों के लिए ऐसे दोहरे मापदंड क्यों ?
टोडरिया ने चेतावनी दी है की अगर इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच नही होगी तो सँघर्ष समिति देहरादून स्थित युकाडा के कार्यलय का घेराव करेगी ।
