समय: दोपहर 02:19 बजे से 14 जुलाई 2025, दोपहर 02:19 बजे तक येलो अलर्ट जारी
देहरादून। मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के कई जनपदों में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चमकने, गरज के साथ तेज बारिश, तूफान और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना जताई गई है।

प्रभावित जनपद: अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोलीl, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी
संभावित प्रभावित क्षेत्र: बड़कोट, सोनप्रयाग, बद्रीनाथ, चिन्यालीसौड़, मुनस्यारी, कोटद्वार, यमुनोत्री, गंगोत्री…तथा इन स्थानों से सटे अन्य क्
सावधानियां: खुले स्थानों पर न जाएं
बिजली की गड़गड़ाहट होने पर सुरक्षित स्थान में रहें
यात्रियों व तीर्थयात्रियों से अपील है कि यात्रा स्थगित करें या सतर्क रहें
प्रशासन व आपदा प्रबंधन से संपर्क में रहें
जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने व आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं।
किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
