उत्तराखंडदेहरादून

मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में 30 उम्मीदवारों को दिया समर्थन

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति ने अपने पहले चरण के समर्थन की घोषणा करते हुए जिला पंचायत के 20 और क्षेत्र पंचायत/ग्राम प्रधान के 10, कुल 30 जनप्रतिनिधि उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है।

संघर्ष समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने बताया कि यह सभी उम्मीदवार मूल निवास, भू-कानून और उत्तराखंड की अस्मिता के मुद्दों को लेकर समिति की विचारधारा से जुड़े रहे हैं, और समय-समय पर जनहित में मुखर भूमिका निभाई है।

टोडरिया ने कहा कि “हमारा समर्थन किसी राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा को है जो उत्तराखंड की संस्कृति, जमीन और अस्मिता की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध हैं।

समिति अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि उत्तराखंड के अन्य जिलों से भी कई जागरूक एवं संघर्षशील उम्मीदवारों नेसमिति से समर्थन की अपील की है। उनके विषय में विचार-विमर्श जारी है और अगले 1-2 दिनों में कुछ और नामों की घोषणा भी की जा सकती है। यह समर्थन समिति द्वारा सिर्फ औपचारिकता नहीं,बल्कि भावनात्मक निष्ठा और उत्तराखंडी हितों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *