उत्तराखंडपौड़ी

उत्तिण्डा: सात साल से मकान के ऊपर लटका बिजली पोल, युवाओं की पहल से तीन दिन में हुआ समाधान

द्वारीखाल। ग्राम पंचायत उत्तिण्डा के भट्टी खोड़ा तोक में सात वर्षों से एक मकान के ऊपर खतरनाक ढंग से लटका बिजली का पोल अब आखिरकार हटा दिया गया है। यह कार्य ग्राम के युवा नीरज बलूनी उर्फ गोलू के प्रयासों से संभव हो सका।


जानकारी के अनुसार, यह बिजली का पोल बच्चन सिंह रावत के मकान के ऊपर लटक रहा था, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। उनकी पत्नी भागीरथी देवी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान और विद्युत विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

हाल ही में उन्होंने गांव के युवा नीरज बलूनी से इस समस्या को साझा किया। गोलू के सक्रिय प्रयासों और व्यक्तिगत पहल के चलते मात्र तीन दिन के भीतर बिजली विभाग ने उक्त पोल को मकान के ऊपर से हटा दिया।

इस उदाहरण से यह स्पष्ट होता है कि यदि युवा वर्ग ठान ले तो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान संभव है। गांववासियों ने इस कार्य के लिए नीरज बलूनी का आभार जताया है और इसे जन सहयोग व जागरूक नागरिक पहल की मिसाल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *