पंचायत चुनाव 2025: कुल्हाड़ जिला पंचायत सीट से महेंद्र सिंह राणा निर्विरोध चुने जाने की संभावना
अधिकृत घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
द्वारीखाल। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, कुल्हाड़ जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित उम्मीदवार महेंद्र सिंह राणा का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कल शाम तक सभी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं।
अब यह सीट एकमात्र उम्मीदवार महेंद्र सिंह राणा के नाम रह गई है। यदि कोई नया मोड़ नहीं आता है, तो आज शाम तक इसकी आधिकारिक पुष्टि हो सकती है।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस संभावित निर्विरोध जीत को लेकर उत्साह का माहौल है। राणा को एक अनुभवी और लोकप्रिय नेता माना जाता है, जिनका स्थानीय स्तर पर मजबूत जनाधार रहा है।
