उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

जिला पंचायत सुराड़ी में अर्जुन नेगी की एंट्री से बढ़ा सियासी पारा

द्वारीखाल। प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी ने सुराड़ी जिला पंचायत सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की औपचारिक ऐलान कर दिया है। उनकी दावेदारी के साथ ही सुराड़ी क्षेत्र की राजनीति का तापमान तेजी से चढ़ गया है, और यह सीट अब सियासी हलचलों का केंद्र बन गई है।

अर्जुन सिंह नेगी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में सक्रिय हैं, क्षेत्र में एक मृदुभाषी, व्यवहार कुशल व जनसरोकार से जुड़े नेता के रूप में पहचान रखते हैं। वे द्वारीखाल ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और क्षेत्रीय राजनीति में उनकी नेतृत्व क्षमता को हर कोई मानता है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि द्वारीखाल ब्लॉक की राजनीति अक्सर अर्जुन नेगी के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके समर्थकों को पूरा विश्वास है कि वे सुराड़ी सीट से विजयी होकर विकास और भरोसे की जीत दर्ज करेंगे। समर्थकों ने नारा भी बुलंद किया है – “इस बार सुराड़ी में विकास की जीत होगी, और जीत अर्जुन भाई की होगी!”

अर्जुन नेगी ने कहा – “यह चुनाव सत्ता के लिए नहीं, सेवा के संकल्प के लिए है। मैं जनता की ताकत के साथ सुराड़ी को एक विकसित पंचायत के रूप में स्थापित करना चाहता हूं।”

अब देखना यह है कि जनता इस चुनावी मैदान में किसे सरताज बनाती है, लेकिन इतना तय है कि सुराड़ी सीट का मुकाबला बेहद दिलचस्प और दमदार होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *