उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

महेंद्र सिंह राणा लड़ेंगे कुल्हाड़ सीट से जिला पंचायत चुनाव

* विकास कार्यों और लोकप्रियता के बल पर जता रहे दावेदारी*

द्वारीखाल। द्वारीखाल ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कुल्हाड़ जिला पंचायत सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। वे अपने प्रशासनिक अनुभव और विकास कार्यों के बलबूते जनता के बीच समर्थन जुटा रहे हैं।

महेंद्र सिंह राणा इससे पूर्व कल्जीखाल और द्वारीखाल ब्लॉक  प्रमुख के साथ साथ उत्तराखंड प्रमुख संगठन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में दोनों ब्लॉकों के मुख्यालयों को हाइटेक सुविधाओं से युक्त भवनों में परिवर्तित किया गया, जिन्हें राज्य ही नहीं, देशभर में एक मिसाल के रूप में देखा जाता है। बताया जा रहा है कि इस प्रकार के अत्याधुनिक ब्लॉक कार्यालय भवन पूरे भारत में केवल दो ही स्थानों पर हैं।

जनता के बीच महेंद्र सिंह राणा की छवि एक सरल, सहज और लोकप्रिय जननेता की है। क्षेत्र के लोग उन्हें अपना अपना कहते हैं और बेझिझक अपने सुख-दुख साझा करते हैं। यही वजह है कि वे सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, राणा द्वारा किए गए विकास कार्यों के प्रत्यक्ष प्रमाण क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में देखे जा सकते हैं। जनता का विश्वास और पूर्व अनुभव उनके लिए इस बार के जिला पंचायत चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *