द्वारीखालपौड़ी

जिला पंचायत सुराड़ी से जितेंद्र नेगी “मिंटू” ने ठोकी ताल, पढ़ा-लिखा युवा नेतृत्व चुनावी मैदान में

नीलकंठ महादेव, नागदेव गढ़ी व माँ बालकुंवारी के आशीर्वाद से समाजसेवा के संकल्प के साथ दावेदारी

द्वारीखाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच सुराड़ी जिला पंचायत सीट से शिक्षित, मिलनसार और समाजसेवा में सक्रिय चेहरा जितेंद्र नेगी “मिंटू” ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। MBA और B.Sc. (केमिस्ट्री) की डिग्रीधारी जितेंद्र नेगी पूर्व में क्षेत्र पंचायत पुल्यासू के बीडीसी प्रतिनिधि रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में कई विकास कार्यों को धरातल पर लाया गया, जिससे क्षेत्र की जनता में आज भी उनकी पहचान एक कर्मठ और समर्पित जनसेवक की है।

जितेंद्र नेगी ने चुनावी घोषणा करते हुए नीलकंठ महादेव, नागदेव गढ़ी बाबा और माँ बालकुंवारी का आशीर्वाद लिया और मातृशक्ति, बुजुर्गों तथा युवाओं के आग्रह पर मैदान में उतरने की बात कही। उन्होंने कहा,

“यह चुनाव मेरे लिए सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक बड़ा माध्यम है। मैंने पहले भी विकास किया है और अब युवाओं की नई सोच के साथ क्षेत्र को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करूंगा।”

उन्होंने भावुक अपील में यह भी कहा कि यदि क्षेत्रवासियों का सहयोग और आशीर्वाद यूं ही बना रहा, तो वे सुराड़ी जिला पंचायत क्षेत्र की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे और गांव व क्षेत्र के विकास के सपनों को साकार करेंगे।

उनकी उपस्थिति से चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है, क्योंकि वे एक पढ़े-लिखे, सामाजिक कार्यों में सक्रिय, मिलनसार और विकास के प्रति समर्पित युवा के रूप में पहचाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *