उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

गुमखाल में हुआ सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन

बद्रीनाथ धाम के महात्मा संतोषानंद ने दिए आध्यात्मिक ज्ञान के उपदेश

द्वारीखाल। विकासखंड द्वारीखाल के गुमखाल बाजार स्थित सद्भावना लॉज में आज सद्भावना सत्संग समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। सत्संग स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों द्वारा प्रमुख राणा का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के साथ बद्रीनाथ धाम के महात्मा संतोषानंद, आयोजक दशरथ सिंह रावत सहित अन्य साध्वी बाईयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बिंदेश्वरी बाई, निधि बाई, दीनबंधु बाई, ललिता बाई एवं सपना बाई द्वारा प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

महात्मा संतोषनंद जी ने अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मज्ञान, सत्संग की महत्ता एवं आध्यात्मिक जागरूकता के विषय में मार्गदर्शन दिया। अपने संबोधन में प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा ने कहा कि सतपाल महाराज न केवल एक आध्यात्मिक गुरु हैं, बल्कि उनके अनुयायी समाज में समरसता एवं अध्यात्म का प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने दशरथ सिंह रावत और उनके परिवार को इस सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की।

यह सत्संग समारोह श्री प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार की उत्थान मानव समिति द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान महात्मा बाईयों से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

इस अवसर पर अर्जुन सिंह, मनमोहन सिंह बिष्ट, सूर सिंह, रूप सिंह, गुड्डू रावत, श्रीनगर से अजय, कोटद्वार से प्रमोद बंसल, नजीबाबाद से जयसिंह, सतपुली से सते सिंह, सूरी भाई, महिला मंगल दल एवं क्षेत्रीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *