क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से हुआ यमकेश्वर विकास समिति का गठन
देहरादून। यमकेश्वर क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से यमकेश्वर विकास समिति का गठन किया गया।समिति का मुख्य उद्देश्य यमकेश्वर क्षेत्र कें सभी सदस्यों कों साथ लेकर क्षेत्र मेँ जागरूकता अभियान व विकास योजनाओं कें प्रति सजग रहकर विकास कार्य करवाना व आपसी ताल मेल बनाकर शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार, तीर्थाटन पर्यटन एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने हेतु शासन प्रशासन कें साथ ही सरकार से कार्यों कों प्रकाश मेँ लाना लक्ष्य तक पहुंचाना है।

ग्राम काण्डी कें कुलदीप नेगी द्वारा वरिष्ठ सदस्य चन्द्रमोहन पयाल कों आज की बैठक कें संचालन एवं रूपरेखा हेतु नामित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व कर्मचारी नेता व कुमर्था निवासी दिनेश भण्डारी ने की।
बैठक मेँ संस्था कें नामकरण कों लेकर काफी मन्थन हुआ अन्त मेँ ग्राम दलमोगी कें प्रदीप कुकरेती ने यमकेश्वर विकास समिति नाम का सुझाव रखा जिस पर हथनुड विचला ढांगू कें मनीष रावत कें साथ किमसार कें हरीश कण्डवाल व वाचस्पति भट्ट ने भी हामी भरी जिसके बाद यमकेश्वर विकास समिति नाम पर मुहर लग गई।
शशिधर अमोली एवं मनोज कण्डवाल ने आज संस्था के गठन की इस पहल को ऐतिहासिक औऱ बेहतरीन कदम बताया उन्होंने कहा कि यमकेश्वर विकास समिति का गठन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
बैठक का संचालन करते हुए दयाल सिंह पयाल ने सदस्यता शुल्क 100/रुपये प्रति माह का सुझाव दिया जिसे सभी ने स्वीकार किया जबकि चन्द्रमोहन सिंह द्वारा भविष्य मेँ अगली होने वाली बैठकों मेँ आजीवन सदस्य व अन्य बिन्दुओं कों अवश्य रखेंगे।
अट्ट कें प्रशांत भट्ट व काण्डी कें योगेन्द्र नेगी व अमोला कें शशिधर अमोली ने ज्यादा से ज्यादा सदस्यों कों संस्था से जोड़ने हेतु प्रयास करना होगा।
अन्त मेँ अध्यक्षता करते हुये दिनेश भण्डारी ने कहा कि माह मेँ एक बैठक अवश्य रखी जायेगी।
बैठक मेँ कुलदीप नेगी, चन्द्रमोहन सिंह पयाल, दिनेश भण्डारी, प्रदीप कुकरेती, मनीष रावत, वाचस्पति भट्ट ‘सलाणी’, दयाल सिंह पयाल, शान्ति भट्ट, शान्ति प्रसाद बड़थ्वाल, योगेन्द्र नेगी, शशिधर अमोली , हरीश कण्डवाल, मनोज कण्डवाल, विनायक अमोली आदि उपस्थित रहे।
