उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

जाखणीखाल तहसील में ग्रामीण युवा वाहिनी युवाओं से करेगी संवाद

12 अप्रैल 2025 को प्रात: 10 बजे वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी डॉ शक्तिशैल कपरवाण होंगे मुख्य अतिथि

द्वारीखाल। गैर राजनीतिक संगठन ग्रामीण युवा वाहिनी द्वारा मिशन उत्तराखंड के अंतर्गत द्वारीखाल ब्लॉक के जाखणीखाल तहसील मुख्यालय पर ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने और स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए 12 अप्रैल 2025 को प्रात: 10:00 बजे से उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की सफलता के लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी नेता और उत्तराखंड के विचारक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे और वे स्वयं उपवास पर बैठेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के युवा महिलाएं और जनता तहसील मुख्यालय में उपस्थित होकर अपनी पीड़ा और समस्याओं को व्यक्त कर सकेंगे। ग्रामीण युवा वाहिनी गैर राजनैतिक संगठन है, विभिन्न विचारधाराओं के लोग उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और समस्याओं पर अपने विचार रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *