पौड़ी

दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खाद्य सामग्री के 92 नमूने जांच के लिए भेजे

पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और सतपुली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया गया अभियान, मिठाई की दुकानों का किया निरीक्षण

पौड़ी। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों से खाद्य सामग्री के कुल 92 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पीसी जोशी ने बताया कि अभियान के दौरान मिठाई, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल और मसालों के नमूने लिए गए। इसके साथ ही मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और सतपुली नगर क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी सैंपलिंग और निरीक्षण की कार्रवाई की गई। खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *