पौड़ी

स्थायी लोक अदालत के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन, आमजन को मिलेगा त्वरित न्याय

पौड़ी। जनपद मुख्यालय में बीजीआर परिसर के समीप स्थायी लोक अदालत के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी धर्म सिंह ने किया। इस दौरान स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

जिला जज धर्म सिंह ने कहा कि स्थायी लोक अदालत के माध्यम से आमजन को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान के लिए यह महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को विवादों के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से लंबी और जटिल न्यायिक प्रक्रिया से न गुजरना पड़े, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत में सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों का सरल एवं शीघ्र समाधान कराया जाता है। इससे आम नागरिकों को न्याय पाने में होने वाली कठिनाइयों को कम करने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए. वाहिद, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाज़िश कलीम, सिविल जज अमित भट्ट, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराणा, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, पीएलवी जगमोहन डांगी, स्थायी लोक अदालत के सदस्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *