ऋषिकेश

राजकीय आईटीआई मुनि की रेती में एनआईआईटी फाउंडेशन का एक दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

मुनि की रेती (ऋषिकेश)। आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुनि की रेती, ऋषिकेश में एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर एनआईआईटी फाउंडेशन के साइबर सुरक्षा प्रशिक्षक सौरभ तनवार ने प्रशिक्षण देते हुए वर्तमान समय में सोशल मीडिया से जुड़े एप्स फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम एवं डिजिटल भुगतान से संबंधित गूगल पे सहित अन्य एप्स के सुरक्षित उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डाटा हैकिंग, डिजिटल अरेस्टिंग, ओटीपी शेयरिंग, सिम स्कैनिंग जैसी साइबर ठगी की घटनाओं से बचने के उपाय बताए तथा साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही स्वयं के डाटा को सुरक्षित रखने हेतु सतर्क व जागरूक रहने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य स्वराज सिंह सहित राजेश तोमर, नरेश भट्ट, अतुल पूरी, धनीराम बिंजोला, अनिता कोठारी, अनीता बडोनी, किरण यादव, मुकेश कुमार, केशव धीमान, दिनेश पाल, केशव ध्रुव सहित प्रशिक्षार्थी हिमांशु, प्रियांशु, अभिषेक, अमन, सोनू ठाकुर, रोहन रावत, चंदन राजभर, विवेक राजभर, हर्ष धीमान, मुकुल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षार्थियों ने साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *