उत्तराखंड महिला मंच का आह्वान: अंकिता को न्याय दो, VIP की गिरफ्तारी की मांग
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। उत्तराखंड महिला मंच ने प्रदेशभर की महिलाओं और आम जनता से “अंकिता को न्याय दो” के नारे के साथ देहरादून चलो का आह्वान किया है। मंच ने मामले में अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर VIP की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

महिला मंच के अनुसार, अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन अब तक न्याय की प्रक्रिया से जनता संतुष्ट नहीं है। इसी के विरोध में 4 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे परेड ग्राउंड, देहरादून में एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।
उत्तराखंड महिला मंच ने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलता और मामले में शामिल प्रभावशाली लोगों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। मंच ने सभी सामाजिक संगठनों, महिलाओं, युवाओं और जनप्रतिनिधियों से इस आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
