प्रयागराज

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने किया परमार्थ संगम घाट का निरीक्षण, आगामी कुंभ आयोजनों पर हुई व्यापक चर्चा

प्रयागराज। प्रयागराज के अरैल क्षेत्र स्थित परमार्थ संगम घाट पर आज परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने निरीक्षण किया। आगामी कुंभ मेला, माघ मेला तथा अन्य प्रमुख आध्यात्मिक आयोजनों को भव्य, दिव्य और नूतन स्वरूप देने हेतु व्यापक समीक्षा एवं योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने संगम क्षेत्र के संपूर्ण विकास, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के उन्नयन पर जोर देते हुए संबंधित समिति सदस्यों और सेवकों के साथ विस्तृत चर्चा की। क्षेत्र के कायाकल्प के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया गया।

आज ही पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी के बलिदान दिवस, राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नायक अशोक सिंघल जी तथा प्रखर राष्ट्रवादी नेता बाला साहब ठाकरे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर परमार्थ त्रिवेणी पुष्प प्रांगण में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रूद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया गया।

स्वामी जी ने कहा कि राष्ट्रनायकों के आदर्श समाज को प्रेरणा देते हैं और कुंभ जैसे वैश्विक आयोजन भारत की आध्यात्मिक चेतना को विश्व मंच पर स्थापित करते हैं। दिव्य-भव्य कुंभ आयोजन के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में यह निरीक्षण महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *