पौड़ी

कंडोलिया मैदान पौड़ी में होगी प्रदेश स्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता

पौड़ी। पौड़ी जिला प्रशासन के सौजन्य से कंडोलिया मैदान, पौड़ी में 14 से 17 नवम्बर 2025 तक पुरुष वर्ग की प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना और जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। चार दिवसीय इस आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *